पुरकाजी में श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ

 

 

पुरकाजी में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम लीला महोत्सव का 102 वां उत्सव का उद्घाटन धूमधाम से हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रिंस चौधरी, विशिष्ट अतिथि विकास पवार रहे। संयुक्त रूप से दोनों के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उसके बाद श्री राम बारात के अतिथि डॉक्टर संदीप वर्मा दशहरे के अतिथि शरद गर्ग निर्दोष जैन और भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज जोधा जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का सोल माला पहनाकर पुरकाजी के नगर वासियों ने स्वागत किया तथा समाज सुधार समिति और श्री रामलीला कमेटी के द्वारा संयुक्त रूप से सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह के रूप में श्री राम दरबार सप्रेम भेंट किया गया। बिजनौर के भाजपा नेता प्रिंस चौधरी ने कस्बे वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि जो सम्मान उन्हें आज पुरकाजी के अंदर मिला है उसके में हमेशा ऋणी रहेंगे और पुरकाजी की जो जमीनी समस्याएं हैं उनको दूर करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। विशिष्ट अतिथि विकास पवार ने भारतीय संस्कृति का गौरवमई इतिहास बताया और उन्होंने कहा कि हम अपने बच्चों मित्रों को शहीद भगत सिंह का जीवन परिचय अवश्य पढवाए। कार्यक्रम का संचालन मनीष गोयल ने किया। कार्यक्रम में समाज सुधार समिति के अध्यक्ष संदीप गोयल उपाध्यक्ष सतीश गोयल श्री रामलीला कमेटी के संरक्षक अनिल गर्ग अध्यक्ष पप्पन बिजली वाले महामंत्री संजय वर्मा कोषाध्यक्ष संजीव बंसल आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम से पूर्व सभी अतिथियों के भोजन की व्यवस्था संजय वर्मा जी के निवास स्थान पर थी। कार्यक्रम में विनोद त्यागी, मुकेश त्यागी पप्पू सैनी रमेश कांगड़ा नवीन गोयल विनय शर्मा खुशी कोरी सागर सिरोही आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *