वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी का सांसद ने किया शुभारंभ

 

बागपत(विनीत कौशिक)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर सेवा पखवाडा के अंतर्गत वोकल फॉर लोकल आत्मनिर्भर भारत योजना एक जनपद एक उत्पाद को बढ़ावा देने के लिये जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से प्रदर्शनी का आयोजन दिगम्बर जैन कॉलेज के मैदान में किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि सासंद डॉ सत्यपाल सिंह ने फीता काटकर किया एवं कार्यक्रम का संचालन अभियान संयोजक डॉ. नीरज कौशिक ने किया।

प्रदर्शनी में स्टॉल लगाकर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी तीन दिन तक आयोजित की जायेगी। प्रदर्शनी में जिले के उत्पादों, हस्तशिल्पियों के हुनर, टेक्सटाइल, मूर्तिकार, अगरबत्ती, रिम, धुरे, धूपबत्ती, हथकरघा और आयुर्वेद से जुड़ीं दवाएं बनाने वाले उद्यमीयो द्वारा स्टाल लगाये गये।

सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह जी ने अपने संबोधन में स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने की बात कही, कहा कि जनपद का नाम सारी दुनिया में रोशन हो आने वाले समय में बागपत प्रदेश का ही नहीं विकास के मामले में देश का पहला जनपद होगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि देश व प्रदेश के विकास के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति देने में अपने-अपने घरों में वोकल फॉर लोकल पर जोर दें। उन्होंने कहा कि ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) की धूम पूरी दुनिया में हो, ऐसी जनपद में योजना तैयार करनी होगी। उन्होंने कहा कि जिले के कुछ उत्पाद ऐसे हैं जो अपनी खूबियों के नाते यहां की पहचान हैं। ऐसी चीजों के उत्पादन में पीढ़ियों से लोग लगे हैं।

इस दौरान जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह, वोकल फॉर लोकल के संयोजक डॉ. नीरज कौशिक, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, अनिल तोमर, जिला महामंत्री एड. बिजेंद्र शर्मा, जिला उद्योग अधिकारी अर्चना तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी, विद्यानाथ शुक्ला, सह आयुक्त स्वीटी उपाध्याय, ए एम आशा, नेहा, प्राचार्य वीरेंद्र सिंह, धनेंद्र जैन, चैयर धर्मेंद्र तोमर, धूम सिंह, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, पूर्व प्रमुख जितेन्द्र धामा, नगर अध्यक्ष अमित जैन, जिला मंत्री सचिन जैन, उदयवीर दांगी, सत्यबीर बड़का, सुभाष पहलवान, भट्टा एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विक्रम राणा, प्रतिभा शर्मा डिमरी, डॉ पंकज कुमार, चन्द्रवीर तोमर, मनोज कटारिया, अमरजीत पंवार, लता चौधरी, विजयवती पंवार, गुलबीर प्रधान, प्रभात स्वामी, आत्माराम मोर्या, विनोद पांचाल आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *