1अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जनपद में चलाया जाएगा संचारी रोग नियंत्रण
सरकार नागरिकों को मच्छर जनित बीमारियों से सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित कर रहे हैं। इस क्रम में जिलाधिकारी श्री राजकमल यादव जी के निर्देशन में आज मुख्य विकास अधिकारी विद्या नाथ शुक्ल ने कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग व अन्यविभाग के अधिकारियों के साथ संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान के संबंध में बैठक की उन्होंने संबंधित को आबश्यक निर्देश दिए

बागपत ( विनीत कौशिक) । सरकार नागरिकों को मच्छर जनित बीमारियों से सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित कर रहे हैं। इस क्रम में जिलाधिकारी श्री राजकमल यादव जी के निर्देशन में आज मुख्य विकास अधिकारी विद्या नाथ शुक्ल ने कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग व अन्यविभाग के अधिकारियों के साथ संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान के संबंध में बैठक की उन्होंने संबंधित को आबश्यक निर्देश दिए उन्होंने कहा 1अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान संचालित होने जा रहा है। तथा संचारी के अंतर्गत 7 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा जिसमें आशा घर घर जाकर दस्तक देंगे और संचारी के प्रति जागरूक करेंगी ,इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने एवं गांव गांव शहर शहर के मौहल्लों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करते हुए मच्छर जनित बीमारियों से नागरिकों को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ गहन मंथन करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस कार्यक्रम से जिन विभागों को जोड़ा गया है सभी संबंधित विभागीय अधिकारी गण अपनी अपनी कार्ययोजना 27 सितंबर तक जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय में जमा कर दे ओर कार्ययोजना के अंतर्गत कार्य करें और अभियान को सफल बनाएं ।
पब्लिक हैल्थ एक्सपर्ट/जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर सरूचि शर्मा ने कहा कि संचालित होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, सूचना विभाग, दिव्यांगजन विभाग आदि विभाग के अधिकारियों को इस कार्यक्रम से मुख्य रूप से जोड़ा गया है। सभी अधिकारी गण संचालित होने वाले अभियान में अपने-अपने विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हुए जनपद वासियों को मच्छर जनित बीमारियों से सुरक्षित बनाने की विशेष कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर पालिका, नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत विभाग के द्वारा इस दौरान विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करते हुए गली-गली एवं मौहल्लों में नालियों की विशेष सफाई पर फोकस किया जाए तथा जल भराव पर अंकुश लगाते हुए निरंतर स्तर पर फागिंग एवं एंटी लारवा का छिड़काव ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में सुनिश्चित किया जाए । डॉ सरूचि शर्मा ने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आशा एवं एएनएम की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है, विभागीय अधिकारियों के द्वारा इस कार्यक्रम से इन्हें सक्रियता के साथ जोड़ते हुए विशेष अभियान को सफल बनाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। पंचायती राज विभाग के अधिकारी गण पूरे जनपद में स्वच्छता का विशेष प्लान तैयार करते हुए उसे अंतिम रूप प्रदान किया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा सके। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर इसके संबंध में प्रचार प्रसार करने की दिशा में भी अधिकारियों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएं ताकि सभी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता पर विशेष फोकस हो सके और सभी ग्रामीण वासियों को मच्छर जनित बीमारियों से सुरक्षित बनाया जा सके इस कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के लिए सभी विभागों की सक्रियता जरूरी है।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गजेंद्र सिंह,जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह, कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई उत्कर्ष भारद्वाज, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण, जिला कृषि रक्षा अधिकारी संदीप पाल, खंड विकास अधिकारी बड़ौत ,बागपत, पिलाना, छपरोली, बिनौली सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


