Business
Trending

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत

शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 388.78 अंक गिरकर 59,073.84 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 108.7 अंकों के दबाव के साथ 17,609.65 अंक पर खुला।

मुंबई। शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 388.78 अंक गिरकर 59,073.84 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 108.7 अंकों के दबाव के साथ 17,609.65 अंक पर खुला।

इस दौरान शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 131.86 अंक टूटकर 25,645.99 और स्मॉलकैप सूचकांक 54.83 अंकों की गिरावट के साथ 29,184.16 अंक पर खुला।

उल्लेखनीय है कि बीते दिन बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 262.96 अंक लुढ़ककर 59456.78 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 97.90 अंक उतरकर 17718.35 अंक पर आ गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button