जालंधर MLA और DCP विवाद पर पुलिस का U Turn, किया यह खुलासा

जालंधर : गत रात हुए जालंधर के डी.सी.पी. नरेश डोगरा और ‘आप’ एम.एल.ए. रमन अरोड़ा के बीच का विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है। इस विवाद के चलते डी.सी.पी. नरेश डोगरा पर धारा 307 के चलते केस दर्ज हुआ था लेकिन पंजाब केसरी को मिली ताजा जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि डी.सी.पी. पर कोई केस दर्ज नहीं किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर जगमोहन सिंह ने बताया कि मामला अभी भी विचाराधीन है और डी.सी.पी. डोगरा पर किसी भी तरह का केस दर्ज नहीं हुआ है। आपको बता दें कि आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो रही थी कि डी.सी.पी. डोगरा पर 307 और एस.सी. एस.टी. एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है। जबकि पुलिस ने इस मामले में स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार का मामला दर्ज नहीं किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *