Uncategorized
Trending

आगामी त्यौहारों को लेकर नगर में यातायात और अन्य समस्याओं के मुद्दों पर अपर पुलिस अधीक्षक ने की व्यापारियों संग बैठक

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर नगर में यातायात, व्यापारी सुरक्षा व सौहार्द बनाए रखने समेत व्यापारियों की समस्याओं के मुद्दों पर अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्रा ने की व्यापारियों संग बैठक

बडौत। आगामी त्यौहारों के मद्देनजर नगर में यातायात, व्यापारी सुरक्षा व सौहार्द बनाए रखने समेत व्यापारियों की समस्याओं के मुद्दों पर अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्रा ने की व्यापारियों संग बैठक।

बैठक में एएसपी मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि, त्यौहारों के मद्देनजर ट्रैफिक की व्यवस्था को दुरस्त बनाए रखने में सहयोग दें, जिससे बाजारों में अनावश्यक जाम की स्थिति न हो। वाहनों को बीच बाजार अथवा ऐसे स्थान पर न खड़े करें जिससे वाहनों का आवागमन बाधित हो | बताया कि बाजारों में ग्राहकों की बढती भीड को देखते हुए पुलिस गश्त भी बढाई जाएगी तथा किसी भी अफवाह पर न ध्यान दें और न ही सोशल मीडिया पर प्रचारित करें। पुलिस हर समय सुरक्षा और शांति कायम रखने के लिए सतर्क है।

इस अवसर पर थाना प्रभारी नोवेंद्र सिंह सिरोही, वउनि शिवदत्त , व्यापारी नेता एवं अध्यक्ष मुदित जैन ,संदीप गर्ग,अंकित ,अनुज जैन मोनू, विपिन जैन , मुकेश ,अजय सोलंकी आदि ने व्यापारियों की ओर से सुझाव भी दिए गए, जिनपर एएसपी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button