लखनऊ से एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, आपत्तिजनक चीजें बरामद… खुफिया सूचना पर एटीएस का छापा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। संदिग्ध आतंकी की राजधानी से गिरफ्तारी हुई है। उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वाायड (UP ATS) की टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मिल रही जानकारी के अनुसार, लखनऊ के इंदिरा नगर में संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद एटीएस को जांच में लगाया गया। वहां से एक संदिग्ध आतंकवादी के गिरफ्तारी की सूचना आ रही है। पूरा मामला पीएफआई रेड से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। देश भर में पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

यूपी एटीएस की ओर से खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादी को पकड़े जाने का मामला सामने आया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान भी संदिग्ध आतंकी की हरकत संदेहास्पद लगी थी। इसके बाद सर्च में उसके पास से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरी घटना बुधवार देर रात की है। पीएफआई टेरर फंडिंग के मामले को लेकर देश भर में पीएफआई के संदिग्धों के खिलाफ छापेमारी चल रही है। इसी क्रम में लखनऊ के इंदिरा नगर से भी एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। देश भर में 10 से अधिक राज्यों में पीएफआई के ठिकानों पर छापा मारा जा रहा है। इस क्रम में यूपी में भी छापेमारी चल रही है। लखनऊ से संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *