विद्यालय के जर्जर भवन को लेकर दिया डीएम को ज्ञापन

विद्यालय के जर्जर भवन को लेकर दिया डीएम को ज्ञापन

बिनौली। तहसील क्षेत्र के रंछाड़ गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को डीएम को गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर 1 के दो कमरे व एक बरामदा जर्जर होने के संबंध मे एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के स्कूल के कमरे काफ़ी पुराने है, जो जर्जर हो चुके है। जिससे छात्रों को उक्त भवन में रहना खतरे से खाली नही है। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध मे शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है, परंतु अभी कोई कार्यवाही नहीं हुई। ग्रामीणों ने डीएम से जल्द से जल्द स्कूल भवन को बनवाने की मांग की।
ज्ञापन देने में समाजसेवी रविंद्र हट्टी सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *