बिनौली। तेड़ा के आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज में मंगलवार को तेड़ा भारतीय मानक ब्यूरो (B.I.S.) की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता शुभारंभ प्रधनाचार्या डॉ. मनीषा मिश्रा ने करते हुए बताया कि

बीआईएस का उद्देश मानक क्लबों के माध्यम से कक्षा 9वीं और उससे ऊपर की कक्षाओं के विज्ञान के छात्रों को छात्र केंद्रित गतिविधियों की मदद से गुणवत्ता और मानकीकरण की अवधारणा से अवगत कराना है। बच्चों को जिन मूल्यों से अवगत कराया जाता है, वे उनके प्रारंभिक वर्षों में उनके युवा दिमाग में गहराई से बैठ जाते हैं और एक बल गुणक के रूप में कार्य करते हैं जो राष्ट्र के भविष्य को बदलने की क्षमता रखते है। प्रतियोगिता में 24 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग कर प्रश्नोत्तरी, मानक लेखन प्रतियोगिता, निबंध लेखन में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया।
बीआईएस कॉर्डिनेटर जितेंद्र कुमार ने
प्रतिभागी विद्यार्थियों को नकद धनराशि देकर पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन किया। सुशील कुमार,अमित कुमार,अनुज कुमार,प्रशांत सोलंकी, सोनू, लेखराज, कौशल श्रीवास्तव,श्याम कुमार, अंकिता सिंह,धर्मेंद्र कुमार,राकेश कुमार, मुकेश, सुधीर कुमार आदि का सहयोग रहा।

