बागपत सब्जियों और मसालों की खेती करके अपनी आय बढ़ाएं उद्यान विभाग से निशुल्क बीज पाए

बागपत सब्जियों और मसालों की खेती करके अपनी आय बढ़ाएं उद्यान विभाग से निशुल्क बीज पाए

बागपत( विनीत कौशिक)। जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा कृषक भाइयों के हित के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत साग भाजी , टमाटर, फूल गोभी ,पत्ता गोभी, शिमला मिर्च ,खीरा तथा मसाले फसलों में प्याज लहसुन मसाला मिर्च धनिया हल्दी के उन्नत प्रजाति के बीज निशुल्क उद्यान विभाग द्वारा वितरित किए जा रहे है। रोपण कार्यक्रम फल में आम अमरूद नींबू ड्रैगन फ्रूट पपीता के बाघ रोपण हेतु 40% अनुदान दिया जाएगा उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक कृषक निकट बागपत चीनी मिल के पास स्थित मेरठ रोड पर कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी बागपत में आकर अपना पंजीकरण कराएं और संबंधित योजना में लाभ प्राप्त कर सकते हैं उन्होंने कहा की सब्जियां और मसालों की खेती करके अपनी आय बढ़ाएं उद्यान विभाग से निशुल्क बीज पाए और अपने खेतों को हरा भरा बनाएं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *