जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की बैठक में समाज को मजबूत करने पर जोर

बिनौली। रंछाड गांव में सोमवार को अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की बैठक हुई। जिसमें समाज को मजबूत बनाये रखने के साथ साथ आपसी सहयोग व सद्भावना बनाये रखने पर  बल दिया गया।

बैठक का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह ने रंछाड निवासी रविंद्र जांगिड़ को ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि महासभा को और अधिक मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक महिलाओं को भी जोड़ना जरूरी है। उन्होंने समाज में फैली हुई कुरुतियों जैसे दहेज प्रथा, मृत्यु भोज, कन्या भ्रूण हत्या व युवा में फैल रही नशे की लत के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर देश को हर प्रकार से मजबूत करने का आवाहन किया। सत्यपाल सिंह जांगिड़ ने अतिथियों का स्वागत कर आभार प्रकट किया। बैठक का संचालन सत्यप्रकाश जांगिड़ ने किया। बैठक में महेंद्र सिंह जांगिड़, नरेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, ब्रह्मप्रकाश, रामनिवास जांगिड़, सत्यप्रकाश जांगिड़, सत्यपाल सिंह जांगिड़, मांगेराम, जगपाल सिंह, दरियाव सिंह, भोर सिंह, सतेंद्र, प्रमोद, पंकज, सत्यवीर, दिनेश विश्वकर्मा, बिलेन्द्र आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *