इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि के विरोध कर रहे 15 छात्रों पर नामजद, 100 पर अज्ञात केस दर्ज

प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पिछले 15 दिनों से छात्र आंदोलन पर डटे हैं। शनिवार को छात्र फीस वृद्धि के विरोध में हंगामा किया और नारेबाजी करते हुए मेन गेट पर लगा बंद ताला को तोड़कर विरोध दर्ज कराया था। इसी मामलेके विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया और उपद्रीय छात्रों पर केस दर्ज कराया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ माहौल खराब करने वाले 15 छात्रों के नाम व 100 से अधिक अज्ञात छात्रों पर एफआईआर दर्ज कराया है।

इविवि प्रशासन ने कर्नलगंज थाने में दर्ज कराया केसछात्रसंघ भवन पर लगे गेट का ताला तोड़ने के मामले में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के चीफ प्राक्टर प्रोफेसर हर्ष कुमार ने कर्नलगंज पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के अनुसार 15 नामजद और 100 से अधिक अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब इस मामले में पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

ताला बंद करके किया गया था हंगामाइलाहाबाद विश्‍वविद्यालय प्रशासन ने यह भी जानकारी दी है कि दो दिन पहले यानी शुक्रवार कोड छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में फीस वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन और हंगामा किया था। इस दौरान कुछ छात्रों ने विश्वविद्यालय का मुख्य द्वार में भी तालाबंदी करके विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और प्रोफेसरों को आने जाने में रोक लगाई थी। आरोप है कि इस कारण शांतिपूर्ण तरीके से चल रही कक्षाएं भी बाधित हुई थी।

विभिन्न धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से मिले तहरीर के आधार पर इंस्पेक्टर कर्नलगंज राम मोहन राय ने बताया कि अजय कुमार यादव सम्राट, सत्यम कुशवाहा, आयुष विद्यार्थी, अजय पांडे बागी, मनजीत पटेल सहित 15 छात्रों को नामजद किया गया है। इसके अलावा 100 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *