प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पिछले 15 दिनों से छात्र आंदोलन पर डटे हैं। शनिवार को छात्र फीस वृद्धि के विरोध में हंगामा किया और नारेबाजी करते हुए मेन गेट पर लगा बंद ताला को तोड़कर विरोध दर्ज कराया था। इसी मामलेके विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया और उपद्रीय छात्रों पर केस दर्ज कराया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ माहौल खराब करने वाले 15 छात्रों के नाम व 100 से अधिक अज्ञात छात्रों पर एफआईआर दर्ज कराया है।


विभिन्न धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से मिले तहरीर के आधार पर इंस्पेक्टर कर्नलगंज राम मोहन राय ने बताया कि अजय कुमार यादव सम्राट, सत्यम कुशवाहा, आयुष विद्यार्थी, अजय पांडे बागी, मनजीत पटेल सहित 15 छात्रों को नामजद किया गया है। इसके अलावा 100 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।