Uncategorized
Trending

चिकित्सक पर आठ हजार लेकर ऑपरेशन करने का आरोप

बामनोली गांव की रहने एक महिला ने बिनौली सीएचसी पर तैनात एक चिकित्सक पर आठ हजार रुपये लेकर उसके पोते का हर्निया का ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है। 

बिनौली। बामनोली गांव की रहने एक महिला ने बिनौली सीएचसी पर तैनात एक चिकित्सक पर आठ हजार रुपये लेकर उसके पोते का हर्निया का ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है।

महिला सावित्री पत्नी स्वर्गीय फेरु सिंह निवासी बामनोली ने बताया उसके पुत्र राम का छह वर्षीय पुत्र हर्निया की चपेट में था। उसने बताया कि वह उसके इलाज को अस्पतालों में चक्कर काट रहे थे। एक व्यक्ति द्वारा सरकारी अस्पताल में उसका फ्री ऑपरेशन होने की जानकारी देने पर वह बिनौली की सीएचसी पर पहुचे। महिला का आरोप है उसके पोते का चिकित्सक ने ऑपरेशन तो कर दिया लेकिन इसके बदले चिकित्सक ने उनसे आठ हजार रुपये लिए है। जब इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार से बात की गई तो उनका कहना था कि मामला उनके संज्ञान में नही फिर भी इसकी जांच कराएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button