चिकित्सक पर आठ हजार लेकर ऑपरेशन करने का आरोप

बिनौली। बामनोली गांव की रहने एक महिला ने बिनौली सीएचसी पर तैनात एक चिकित्सक पर आठ हजार रुपये लेकर उसके पोते का हर्निया का ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है।

महिला सावित्री पत्नी स्वर्गीय फेरु सिंह निवासी बामनोली ने बताया उसके पुत्र राम का छह वर्षीय पुत्र हर्निया की चपेट में था। उसने बताया कि वह उसके इलाज को अस्पतालों में चक्कर काट रहे थे। एक व्यक्ति द्वारा सरकारी अस्पताल में उसका फ्री ऑपरेशन होने की जानकारी देने पर वह बिनौली की सीएचसी पर पहुचे। महिला का आरोप है उसके पोते का चिकित्सक ने ऑपरेशन तो कर दिया लेकिन इसके बदले चिकित्सक ने उनसे आठ हजार रुपये लिए है। जब इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार से बात की गई तो उनका कहना था कि मामला उनके संज्ञान में नही फिर भी इसकी जांच कराएंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *