महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर एकजुट होकर समाज और देशहित को सर्वोपरि मानने का आह्वान

बडौत | महंत अवैद्यनाथ महाराज की आठवीं पुण्यतिथि पर हिंदुओं से एकजुट होकर समाज और देश हित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया गया तथा महंत अवैद्यनाथ की शिक्षाओं को हृदयंगम कर जीवन में उतारने की प्रेरणा दी गई |

जनपद में यमुना नदी के पावन तट पर स्थित धार्मिक मान्यताओं के सिद्ध क्षेत्र जागाेस गांव में स्थित सेवा धाम में ब्रह्मलीन राष्ट्रसंत महंत वैध नाथ महाराज की 8वीं पुण्यतिथि हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई | मुख्य अतिथि विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति एवं एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश अध्यक्ष गौरक्षा प्रकोष्ठ चौ योगेंद्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी डॉ दीपक गौतम एवं जिला महामंत्री कुलदीप शर्मा द्वारा किया गया |

इस अवसर पर सर्वप्रथम ब्रह्मलीन राष्ट्रीय संत महंत अवैद्यनाथ महाराज जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया गया एवं पुष्पांजलि दी गई |मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता का स्वागत जिला पदाधिकारियों जिलाध्यक्ष राम हरि चौधरी, कृष्ण पाल शर्मा, सुभाष शर्मा ,विवेक भारद्वाज, कमल कांत ,नगर अध्यक्ष दिनेश जोगी, उपाध्यक्ष मनोज चौधरी आदि द्वारा किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती मंजू राणा को विश्व हिंदू महासंघ के महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उपस्थित मुख्य अतिथियों को जिला कार्यकारिणी द्वारा मोमेंटो एवं दुर्गा सप्तशती भेंट किए गए।

मुख्य अतिथियों द्वारा अपने वक्तव्य एवं भाषण के दौरान हिंदुओं को जात-पात से ऊपर उठकर संगठित होने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्रीमती निशा शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा सहित समाज के जागरूक महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *