गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में आईआईटी में चयनित छात्रों का हुआ सम्मान

बागपत। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में विद्यालय के पूर्व छात्र, जिन्होंने आईआईटी एडवांस की परीक्षा में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपना नाम आईआईटी की चयन सूची में दर्ज कराया, इन बच्चों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इसके अंतर्गत विद्यालय के प्रबंधक कृष्णपाल सिंह तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित चौहान ने बच्चों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस वर्ष हुई आईआईटी एडवांस की परीक्षा में कस्बा टटीरी निवासी उर्वशी गोयल, आदित्य गोयल तथा नितिन कुमार ने आईआईटी की चयन सूची में अपना नाम दर्ज कराया। साथ ही बागपत निवासी विवेक वत्स ने नीट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयन सूची में अपना नाम अंकित करवाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक कृष्णपाल सिंह ने बच्चों को व उनके अभिभावकों को बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन व इस उपलब्धि हेतू बधाई दी तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित चौहान ने कहा कि यह एक गौरव का विषय है कि हमारे बच्चे आज डॉक्टर इंजीनियर बनने की राह पर अग्रसर हो चुके हैं तथा विद्यालय भी अपनी तरफ से पूरा प्रयास कर रहा है कि वह आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा ऐसे बच्चे समाज को दे सकें और इसीलिए विद्यालय की ओर से नि:शुल्क आईआईटी जेईई तथा नीट की कोचिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि इस क्षेत्र के बच्चे किसी अभाव के कारण अच्छी तथा उत्कृष्ट शिक्षा से वंचित न रह सके। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक तथा प्रधानाचार्य ने बच्चों तथा अभिभावकों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर प्रमुख समाज सेवी हाजी यासीन, प्रेम गुलियानी, संजय शर्मा, अजय राणा, प्रतिभा राज, सवेरा, मनोरमा, सुधीर, रुचि,सरीन सानिया, नेहा आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *