सीएचसी में आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत निशुल्क महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया

बड़ौत। नगर की सीएचसी में आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत निशुल्क महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान शिविर में रक्तदान किया। बडोत चैरिटेबल ब्लड बैंक मेडिसिटी हॉस्पिटल की टीम द्वारा रक्तदान करा गया। रक्तदान का शुभारंभ शिविर का उद्घाटन भाजपा के राज्यमंत्री केपी मलिक ने फीता काटकर किया। राज्यमंत्री केपी मलिक ने रक्तदान करते हुए कहा कि रक्तदान करने से एक दूसरे का भला होता है। हम सबको मिलकर समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए ताकि हमारा रक्त दूसरे के काम आ सके। इस अवसर पर रक्तदान शिविर में47 लोगों ने अपना रक्त देकर रक्तदान किया इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विजय कुमार बीपीएम सचिन मलिक ने डॉक्टरों की टीम द्वारा शिविर को संपन्न करो इस अवसर पर पंकज मलिक सचिन जैन आलोक शास्त्री जसवीर सोलंकी भाजपा जिला महामंत्री बृजेंद्र शर्मा एडवोकेट राकेश जैन योगेश कुमार राणा बैटरी भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनिल महादेव के अलावा क्षेत्र के काफी लोगों ने शिविर में भाग लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *