बागपत की चमरावल रोड पर नहीं है प्रकाश व्यवस्था—–लोगों के जीवन से खिलवाड़

बागपत (विनीत कौशिक)। बागपत को जिला बने हुए काफी समय बीत चुके हैं लेकिन बागपत के चमरावलरोड पर आला अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है यदि बागपत के चमरावल रोड की बात की जाए तो इस रोड पर राष्ट्र वंदना चौक से मात्र चंद कदमों की दूरी पर बागपत का सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज है और इसी से सटा हुआ हुआ महिला थाना भी है। मेरठ बागपत दिल्ली बाईपास के नाम से भी जाना जाता है। यदि बात की जाए राजनीतिक पहलू के आधार पर तो चमरावल रोड पर ही भारतीय जनता पार्टी का मुख्य कार्यालय भी मौजूद है। इस चमरावल रोड पर इस कार्यालय होने के चलते कहीं राज्यमंत्री और कई विधायक कई बार निकलते हैं लेकिन आज तक राष्ट्रीय वंदनाचौक से लेकर महिला थाने तक कोई भी प्रकाश की व्यवस्था नहीं है ।जब इस बारे में बागपत चेयरमैन राजू दिन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस रोड पर हाईटेंशन तार है। इसलिए पहले बिजली विभाग एलटी लाइन का प्रबंध करें तब जाकर प्रकाश व्यवस्था होगी। जब इस बारे में बिजली विभाग के एसडीओ गोपाल से फोन पर बात हुई तो उन्होंने भी कहां इस बारे में मेरे से बात ना कर एक्शन और एसऎ से बात की जाए तब हमने उनसे कहा इतने छोटे कार्य के लिए आप ही सक्षम है तो उन्होंने कहा यह कार्य तो नगरपालिका का है। बहरहाल आला अधिकारियों की इस अनदेखी के चलते हुए चमरावल रोड के आसपास के कॉलोनी वालों को प्रकाश व्यवस्था की अनदेखी के चलते रोजाना दो चार होना पड़ रहा है। अब देखना यह है कि चामरावल रोड पर एचटी लाइन और एलटी लाइन का मामला का प्रकाश की लाइट चमरावल रोड को जगमग आ पाएगी इधर चंमरावल रोड पर रहने वाले कॉलोनी वासियों का कहना है यदि जल्द से जल्द प्रकाश व्यवस्था नहीं मुहैया कराई गई तो बड़ा धरना प्रदर्शन करेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *