इंस्पेक्टर की कार्यशैली से असंतुष्ट किशोरी के परिजनों ने थाने का घिराव कर हंगामा किया

बिनौली। थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई किशोरी की जानकारी लेने थाने परिजनों पहुचे परिजनों को इंस्पेक्टर द्वारा संतुष्ट नही करने व एक पुलिसकर्मी द्वारा युवक को थप्पड़ मारकर मोबाईल छीन लिए जाने से गुस्साए परिजनों व महिलाओं ने थाने का घिराव कर जमकर हंगामा किया। इस दौरान महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को जमकर खरीखोटी में सुनाई।

विदित है एक कि गत चार दिन पूर्व एक किशोरी गांव के स्कूल में पढ़ने गयी थी। जो वापस घर नही लौटी। परिजनों ने बिनौली थाने आकर पड़ोस के एक युवक पर अपनी पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने का शक जताते हुए उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार को किशोरी के परिजन ग्राम प्रधान सुधीर राजपूत के साथ थाने पहुचे ओर इंस्पेक्टर विरजाराम से किशोरी की बरामद की मांग को लेकर जानकारी करने चाही। आरोप है इंस्पेक्टर ने उन्हें कोई संतोष जनक जवाब नही ओर उठकर चल गये। यह सूचना गांव में अन्य परिजनों को लग गयी इस पर गांव से काफी संख्या में ग्रामीण व महिलाएं ट्रेक्टर ट्राली में सवार होकर बिनौली थाने पहुचे गये। आरोप है कि उनके थाने आते ही एक पुलिसकर्मी ने एक युवक की थप्पड़ मारकर उसका मोबाईल छीन लिया। इससे गुस्साकर किशोरी के परिजनों व महिलाओं ने थाने का घिराव करते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान उनकी इंस्पेक्टर व पुलिसकर्मियों से जमकर नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पहुचे सीओ बागपत देवेंद्र कुमार शर्मा ने किसी तरह किशोरी के परिजनों व महिलाओं को शांत कर किशोरी की जल्द ही बरामदगी करने का आश्वाशन दिया और युवक का मोबाईल दिलवाया वे तब जाकर शांत हुए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *