हस्तिनापुर। नगर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हस्तिनापुर में भगवान विश्वकर्मा जयंती व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर यज्ञ का आयोजन किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्य व वक्ता भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री व मन की बात कार्यक्रम के जिला प्रभारी सुनील पोसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के रचनाकार हैं आज यांत्रिकी का जो भी कार्य हम देख रहे हैं यह सब भगवान विश्वकर्मा की ही देन है । साथ ही जिला मंत्री सुनील पोसवाल ने कहा कि कि आज ही के दिन एक भारत श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने वाले भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है वास्तव में नरेंद्र मोदी नवभारत के रचनाकार हैं उनका सपना देश के हर गांव गरीब किसान मजदूर सबको सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के आधार पर विकास करा कर पंडित दीनदयाल के सपने अंतोदय की भावना का उदय करना है इस अवसर पर संस्थान में चलने वाली 12 ट्रेड के 250 प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को दीक्षांत समारोह के तहत प्रमाण पत्र वितरित किए गए कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने की तथा संचालन मोहित कुमार ने किया इस अवसर पर आशुतोष चौधरी, अनिल शर्मा, सुखविंदर सिंह दीपिका व निर्मला संदीप कुमार, मोहित कुमार, दीपक कुमार तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
