प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 सितंबर को जन्मदिन को भारतीय मतदाता संघ सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में जोरशोर से मनाएगी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 सितंबर को जन्मदिन को भारतीय मतदाता संघ सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में जोरशोर से मनाएगी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 सितंबर को जन्मदिन को भारतीय मतदाता संघ सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में जोरशोर से मनाएगी. इसे लेकर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा सप्ताह के तौर पर मनाया जायेगा। इस दौरान सिवालखास विधानसभा के अलग-अलग गांवों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमें प्रधानमंत्री के जन्मदिन को हर्षोल्लास के बीच सेवा भावना के साथ मनाया जायेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में भारतीय मतदाता संघ 17 सितम्बर से पूरे सप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप में मनायेगी। इसे लेकर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने बताया कि सेवा सप्ताह के दौरान प्रधानमंत्री के 72 वें जन्मदिन को लेकर क्षेत्र में 72 स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर आयोजित किए जायेगें। साथ ही 72 गांवों में पौधा रोपण कार्यक्रम किए जायेगें। इसके अलावा विधानसभा के प्रत्येक ब्लॉक क्षेत्र में 72 दिव्यांगों, 72 विधवाओं, 72 प्रतिभाशाली क्षेत्रिय खिलाडियों, 72 समाजसेवियों, 72 को सम्मानित किया जायेगा। इसे लेकर प्रेस नोट जारी करते हुए भारतीय मतदाता संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर पहले दिन सरूरपुर ब्लॉक क्षेत्र में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिसको लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *