बिनौली। पशु चोरों द्वारा क्षेत्र के गांवो से पशु चोरी करके गाड़ी में लादकर ले जाने वाली पिकअप गाड़ी को तो बिनौली पुलिस ने पकड़ लिया है। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी पशु चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
जिले के अलग अलग गांव में पशु चोर गिरोह ने आतंक मचा रखा था। वह आये दिन किसी ना किसी गांव में पशु चोरी करने की घटना को अंजाम दे रहे थे। मंगलवार की रात्रि पशुओं को चोरी करके लादकर ले जाने वाली पिकअप गाड़ी को बिनौली पुलिस ने चैकिंग के दौरान पीछा करके बरनावा दाहा मार्ग से पकड़ लिया। पुलिस ने गाड़ी की जांच कर करवाई शुरू कर पशु चोर गिरोह को पकड़ने के लिए रात भर दबिशें भी दी। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी पशु चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सीओ बागपत देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि जांच चल रही है जल्द ही पशु चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।


