पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह भारतीय राजनीति में सादगी के थे प्रतीक-बृजेश सिंह

बागपत। भाजपा जनपद कार्यालय पर एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग में राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने पार्टी के जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।
बैठक में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौ चरण सिंह की कर्मभूमि को नमन् करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह भारतीय राजनीति में सादगी के प्रतीक थे।
बैठक में राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से परिचय लिया। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके समक्ष अपनी शिकायतें रखी। पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं की भावनाओं से अवगत होने के बाद प्रभारी मंत्री ने कहा कि सब अच्छा होगा। कहा कि अधिकारियों की बैठक लेने से पहले कार्यकर्ताओ की बैठक लेने का उद्देश्य भी यही है कि आपकी मांगों, समस्याओं,शिकायतों को दूर करूँ।
कहा कि आज योगी सरकार में सभी लोग भयमुक्त है। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को योगी और मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर दो अक्तूबर गांधी जयंती तक होने वाले कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
संचालन जिला महामंत्री विनोद बाल्मीकि ने किया।
इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सतेन्द्र तुगाना, पूर्व मंत्री सहाब सिंह, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, सासंद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, नगरपालिका अध्यक्ष डॉ अमित राणा, चैयरमेन धूम सिंह, कृष्णपाल चैयरमेन, वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट रामपाल नैहरा, जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा, सरिता चौधरी, मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, राज्यमंत्री केपी के प्रतिनिधि पंकज मलिक, पूर्व विधायक सहेन्द्र सिंह चौहान के प्रतिनिधि आशीष कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता जसवीर सोलंकी के साथ जिला पदाधिकारी, मोर्चो के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ व विभाग के संयोजक, मंडल अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *