दीपावली पर्व पर अयोध्या में होने वाली 7 देशों की रामलीला में बागपत जनपद की ओर से मंचन की पूर्ण जिम्मेदारी

यदि बागपत प्रशासन अनुमति, स्वीकृति प्रदान करें तो जनपद बागपत की ओर से दीपावली पर्व पर अयोध्या में होने वाली 7 देशों की रामलीला में बागपत जनपद की ओर से मंचन की पूर्ण जिम्मेदारी श्री धार्मिक रामलीला कमेटी खेकड़ा के डायरेक्टर उमेश कुमार शर्मा संभालने को तैयार हैं।

उक्त जानकारी देते हुए उमेश शर्मा ने कहा कि अयोध्या में होने वाली 7 देशों की रामलीला मंचन के लिए बागपत जनपद की ओर से वे रामलीला मंचन प्रतिनिधित्व करने को तैयार हैं यदि हमारे जिलाधिकारी डॉक्टर राजकमल यादव जी इसकी स्वीकृति प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि जनपद के सभी नगरों से चुनिंदा कलाकारों द्वारा रामलीला मंचन के लिए तैयारी शुरू करने को तैयार है।

इसके लिए वे कल जिलाधिकारी महोदय से मुलाकात कर इस विषय पर बात करेंगे। यहां बताते चलें कि कोरोना काल में जहां पूरी मेरठ कमिश्नरी में रामलीला मंचन नहीं हो पाया था, उमेश शर्मा द्वारा खेकड़ा गांधी प्याऊ पर रामलीला मंचन करवाया था। जिसकी सभी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी प्रशंसा की गई थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *