मेरठ बसपा महानगर अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, फायरिंग कर फरार हुए हमलावर

मेरठ शहर के बीचों बीच बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी के पास खत्ता रोड पर बसपा महानगर अध्यक्ष पर घर के बाहर हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने बसपा महानगर अध्यख को लाठी डंडों से जमकर पीटा। उसके बाद फायरिंग कर हमलावर पैदल फरार हो गए। घायल बसपा महानगर अध्यक्ष को पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से 315 बोर के खाली खोखे बरामद किए है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी के समीप खत्ता रोड पर बसपा महानगर अध्यक्ष परवेज गोलू का निवास है। देर रात बसपा महानगर अध्यक्ष गोलू के आवास के पास कुछ युवक हंगामा कर रहे थे। परवेज गोलू ने हंगामा कर रहे युवकों को डांट फटकार लगाकर भगा दिया था। वहीं युवक रात करीब 12 बजे हमलावर पैदल आए। उस समय परवेज उर्फ गोलू घर के बाहर घूम रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने परवेज को जमीन पर गिराकर लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग कर फरार हो गए। हमलाव रों के पैदल भाग जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। चौकी इंचार्ज और सीओ मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल परवेज को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मौके से खाली खोखे बरामद किए गए। परवेज उर्फ गोलू ने पुलिस पूछताछ में हमलावरों की जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर की है। सीओ अरविंद चौरसिया ने जानकारी दी कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *