जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी डीसीसी, डीएलआरसी व टीएलएससी की बैठक

मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में डीसीसी/डीएलआरसी/टीएलएससी की बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत हर बैंक से तीन सक्सेस स्टोरी बनाने के लिए कहा। उन्होने बैंक खातो को आधार तथा मोबाइल से जोडने के कार्य में प्रगति लाने को कहा। उन्होने कहा कि जिन लोगो ने लोन चुका दिया है उन्हें दोबारा लोन लेने के लिए प्रेरित करे तथा जो पेंडिंग में है, उनकी समीक्षा करे। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी बैंक शाखाओ में सीसीटीवी कैमरे लगवाये जाये।

इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस जागृति अवस्थी, लीड बैंक मैनेजर एस0के0 मजूमदार सहित संबंधित बैंको के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *