बागपत। नगर के पक्का घाट आश्रम में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

जिसमें अनंत विभूषित ज्योतिष पीठाधीश्वर एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर श्री जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के निधन पर सभी ने गहरा दुख व्यक्त किया और उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मंदिर के पुजारी हीरालाल तिवारी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके जीवन से जुड़ी कई बातें लोगों को बताई। बताया कि उन्होंने देश, समाज व धर्म की खातिर अल्पायु में ही अपना घर-परिवार त्याग दिया था। उनका निधन देश-समाज के लिए वास्तव में एक बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी पूरी नहीं की जा सकती। अंत में सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और परम पिता परमेश्वर से उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति बागपत के अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, जयेश शर्मा एडवोकेट, राहुल शर्मा एडवोकेट, अंकुर कौशिक, जॉनी आचार्य, हिमांशु शास्त्री आदि थे।
