प्रतिभाओं को राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित

बागपत। नवचेतना वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आगामी 2 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रतिभाओं को राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2022 से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

समारोह की अध्यक्षता नवचेतना वेलफेयर फाउंडेशन की ब्रांड एंबेसडर, पंजाबी सिंगर व अभिनेत्री मैडम अर्पिता बंसल करेंगी। नवचेतना वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद नरवाल ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किसी भी क्षेत्र जैसे खेल, शिक्षा, समाजसेवा, कला एवं साहित्य, प्रशासनिक सेवा आदि में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2022 से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में अनेक जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *