बडौत। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन ट्रस्ट बड़ौत के तत्वाधान में हिंदी दिवस के अवसर पर बडौत क्षेत्र के
जनविजय इंटर कॉलेज कुरडी नांगल स्कूल में एक निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन होगा। ट्रस्ट के संस्थापक प्रदीप कुमार ने बताया कि हिंदी विश्व की प्राचीन सरल और इस समृद्ध भाषा होने के साथ-साथ यह हमारी राष्ट्रभाषा है जिस पर हमको गर्व है। 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर प्रत्येक देशवासी को राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रति जागरूक करने के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन ट्रस्ट के माध्यम से बागपत जनपद के बडौत तहसील क्षेत्र के कुरडी नांगल के जनविजय इंटर कॉलेज में एक विशाल निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है,जिसका शीर्षक ‘राजभाषा हिंदी’है।इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के गांधी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज रमाला, आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज किरठल, गोल्ड बिल इंटर कॉलेज किरठल, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तुगाना,राजकीय हाईस्कूल बोढा,जय माँ दुर्गा इंटर कॉलेज बोढा, विश्व भारती विद्यापीठ छपरौली, केंद्रीय विद्यालय बावली, मिनर्वा इंटर कॉलेज नंगला सहित जनपद के 15 स्कूल कॉलेज के लगभग 900 विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में भाग
लेंगे। प्रतियोगिता प्रधानाचार्य कुशलवीर के निर्देशन में सम्पन्न होगी। आयोजक डॉ पंकज मिश्र, संयोजक दीपेंद्र सिंह चौहान, व्यवस्थापक प्रमोद कुमार तथा समन्वयक कपिल कुमार व सन्दीप कुमार रहेंगे। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर को निबंध प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र ,ट्रॉफी और मैडल देकर सम्मानित किया जाएगा।

