बड़ौत। बड़ौत तहसील क्षेत्र के भडल गांव में देव पब्लिक स्कूल के संस्थापक स्वर्गीय मास्टर राजपाल सिंह की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी मूर्ति का अनावरण किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार गन्ना एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता चौगामा खाप के चौधरी कृषि पाल राणा व संचालन राम छैल पवार ने किया ।
देव पब्लिक स्कूल भडल के संस्थापक स्वर्गीय मास्टर राजपाल सिंह की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर स्कूल के प्रांगण में उनकी मूर्ति के अनावरण के अवसर पर यज हवन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया मूर्ति का अनावरण प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री केपी मलिक बागपत विधायक धामा छपरौली विधायक डॉ अजय कुमार तोमर ने किया।
स्कूल परिसर में एक सभा का भी आयोजन किया गया जिसको संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह ने कहा कि इस दुनिया में तीन तरह के पुत्र होते हैं। पूत सपूत और कपूत पुत्र व होता है जो मां बाप की संपत्ति व उनके नाम को जो का तो बनाए रखें । सपूत वह होता है जो उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके नाम को हमेशा आगे बढ़ाने का काम करता है। तथा कपूत वह होता है जो अपने मां बाप का नाम खराब करता है। उन्होंने कहा कि मूर्ति का अनावरण इसलिए नहीं किया जाता कि हम पैसे वाले हैं बल्कि इसलिए कहता है कि हमारी आने वाली पीढ़ी जब इन मूर्तियों को देखें तो वह उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का काम करें कि हमारे पिता और दादा या पर दादा ने यह अच्छे कार्य समाज और कुल के लिए किए हैं ।उन्होंने कहा कि चीनी मिलो द्वारा गन्ना बकाया पूरा भुगतान मिले चालू होने से पहले मिल मालिकों को करना होगा। नहीं तो मिलों पर ताला जड़ा होगा। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक अरविंद राणा उर्फ बिट्टू प्रबंधक देव पब्लिक स्कूल तथा सुनील कुमार डीजे सी बागपत को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को नई दशा और दिशा देने का काम करते हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से ही समाज में एक नई प्रेरणा और नई ऊर्जा का संचार होता है कि हमें अपने पूर्वजों के बताए हुए मार्ग पर हमेशा आगे बढ़ना चाहिए।

इस अवसर पर बागपत सांसद व पूर्व राज्य मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि जब मानव संसार में जन्म लेता है तो उसके ऊपर चार प्रकार के ऋण होते हैं चुकाए बिना मानव जीवन निरर्थक है उन्होंने कहा कि मां बाप की सेवा करना उनके बताए मार्ग पर चलना और उनके द्वारा छोड़े गए कार्यों को पूर्ण करना ही हमारा पहला कर्तव्य है इसलिए इस कार्यक्रम का उद्देश हम सबके लिए प्रेरणा है।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छपरौली विधायक डॉ अजय कुमार तोमर ने कहां की मास्टर राजपाल सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर देव पब्लिक स्कूल के परिसर में उनकी मूर्ति का अनावरण करके उनके दोनों पुत्रों ने समाज में यह संदेश दिया है कि माता-पिता के जीवन से हमेशा प्रेरणा लेकर हर संतान को आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के किसानों की समस्याएं भी कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह के सामने जनता के माध्यम से रखने का काम किया। उन्होंने कहा कि बागपत मील का विस्तारीकरण गन्ना भुगतान किसानों की मूलभूत समस्या है जिसका निराकरण हर हाल में होना चाहिए। पूर्व विधायक सहेद्र सिंह रमाला विधायक बागपत योगेश धामा पूर्व विधायक जगत सिंह ने भी सभा को संबोधित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह कैबिनेट मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह बागपत सांसद व पूर्व राज्य मंत्री केपी मलिक राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार बागपत विधायक योगेश धामा छपरौली विधायक अजय कुमार तोमर योगेंद्र सिंह चेयरमैन पराग डेयरी मेरठ जगत सिंह पूर्व विधायक अरविंद राणा डी जे सी सुनील कुमार पवार विपिन राणा सहकारी समिति डायरेक्टर सोमपाल राणा गन्ना समिति चेयरमैन कृष्णपाल सिंह विक्रम राणा भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज पाल गुर्जर पूर्व विधायक सहेद्र सिंह रमाला गुल्लू प्रधान दाहा सूबेदार प्रताप सिंह प्रधान निरपुड़ा राम भरोसे भाई जी आदि सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

