उ. प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त कलेन्डर के अनुसार महिला पुरुष समान अधिकार

उ. प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त कलेन्डर के अनुसार महिला पुरुष समान अधिकार

मुजफफरनगर(संजय धीमान)। श्री चवन प्रकाश के कुशल निर्देशन में
जेन्डर इक्वेलिटि विषय पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय शाहपुर, मुजफफरनगर में
विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व सिविल जज सी०डि०
सलोनी रस्तोगी द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया । सचिव द्वारा जेन्डर इक्वेलिटि विषय पर विस्तार से जानकारी दी गयी । आज प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढी है ।
भारत के संविधान मे बेटा व बेटियों को सामान अधिकार दिये गये है,परन्तु इस बराबरी को समाज द्वारा
पूर्णरूप से मान्यता नही दी गयी है। कोई भी कानून तभी सफल होता है जब समाज के लोग उसे व्यवहारिक जीवन में अपनाते है । हम सभी को मिलकर बालिकाओं व स्त्रीयों की शिक्षा व सुरक्षा का संकल्प लेना होगा। बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। 01 मार्च 2020 के उपरान्त 0–18 वर्ष के बच्चो के माता-पिता या किसी एक की मृत्यु कोविड के कारण से हुई हो,
अथवा किसी बीमारी या किसी अन्य कारण हुई हो, बच्चो को प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जायेगी।
शिविर में संविधान में दिये गये मूल अधिकार व मूल कर्त्तवो के सम्बन्ध में भी जानकारी प्रदान की गई।
सचिव, सलोनी रस्तोगी द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि दिनांक – 26, 27, 28.29 सितम्बर 2022 को चैक बाउन्स के मामलो को शीघ्र निपटाने के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन एन0आई0एक्ट के मामलो की विशेष अदालत में किया जायेगा वादकारी अधिक से अधि
ाक संख्या में अपनें मामलों का निस्तारण सुलह समझोते के आधार पर कराये तथा धन व समय
की बचत कर लाभान्वित हों ।
इस अवसर पर एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया जिसमे सचिव महोदया द्वारा सफल छात्राओं आलिशा,आरिश्,रिया, आरती, आदि का पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *