दक्षिण मुखी बालाजी मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन

दक्षिण मुखी बालाजी मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन

मुज़फ्फरनगर(संजय धीमान)। समाज सेवा में लगे प्रजापति समाज से सामाजिक लोग आए दिन जरूरतमंदों की सेवा में लगे रहते है वहीं आज भोपा रॉड स्थित दक्षिण मुखी बालाजी मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । भंडारे में सैकड़ो लोगो ने प्रशाद ग्रहण करके धर्म लाभ उठाया विशाल भंडारे का आयोजन सोमपाल प्रजापति द्वारा किया गया जिसमे समाज के गणमान्य लोगों ने भी भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर के धर्म लाभ उठाया भंडारे में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता संजीव संगम प्रजापति, डॉक्टर सोहन पाल सिंह प्रजापति, बीजेपी नेता विजयपाल प्रजापति, अशोक प्रजापति ,फतेह सिंह प्रजापति, विमला देवी, शिवांश कुमार, शिवानी आदि रहे। अंकित कुमार रामपाल रूपचंद और देवेंद्र कुमार मनोज कुमार सारिका दीपक राहुल घनश्याम आदि लोगों ने भंडारे में पहुंचकर धर्म लाभ उठाते हुए सहयोग दिया ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *