जल्द होगा सोनाली फोगाट की मौत का पर्दाफाश, गोवा CM प्रमोद सावंत ने की CBI जांच की सिफारिश

बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत के रहस्य से अब बहुत पर्दा उठने वाला है। दऱअसल, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आज कहा कि गोवा सरकार केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर सोनाली फोगाट की मौत के मामले को सीबीआई को सौंपने का अनुरोध करेगी।

बता दें कि सोनाली फोगाट की  23 अगस्त को गोवा में एक रिसॉर्ट में पार्टी के बाद मौत हो गई थी। सोनाली फोगाट के परिजन लगातार इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे. हरियाणा सरकार ने भी परिजनों की मांग का समर्थन किया था।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को कहा कि सरकार केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का अनुरोध करेगी। हरियाणा के हिसार से भाजपा नेता फोगाट (43) की पिछले महीने गोवा में मौत हो गयी थी और ऐसी आशंका है कि उनकी हत्या की गयी। सावंत ने पणजी में पत्रकारों से कहा कि गोवा पुलिस ने मामले की ‘‘बहुत अच्छी जांच” की है और उसे कुछ सुराग भी मिले हैं।

उन्होंने कहा कि लेकिन हरियाणा के लोगों तथा सोनाली फोगाट की बेटी की मांग के कारण हमने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का अनुरोध करने का निर्णय लिया है।  उन्होंने कहा, कि मैं केंद्रीय गृह मंत्रालय को निजी रूप से पत्र लिखूंगा।” गोवा पुलिस ने इस मामले के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से दो व्यक्ति फोगाट के सहयोगी हैं। पुलिस ने इन दोनों पर हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *