हापुड़। जनपद हापुड़ जनपद के बहादुरगढ़ थाना प्रभारी आशीष कुमार ने एक जन चौपाल लगाकर जनता से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अफवाह ना फैलाएं थाना प्रभारी आशीष कुमार का कहना है कि इलाके में कोई अनजान और संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित कर दे.पुलिस उक्त संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करेगी और अपने तरीके से कार्रवाई करेगी.उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार से कानून को अपने हाथ में नहीं लेना है कुछ जगहों पर बच्चा चोरी को आधार बनाकर,सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई जा रही है सोशल मीडिया में कई ऐसे वीडियो वायरल हैं जिसको लेकर पुलिस ने सख्त चेतावनी देते हुए NSA के तहत कार्रवाई की बात कही है जन चौपाल में आए लोगों की समस्या सुनकर मौके पर ही कराया गया निस्तारण।
