बहसूमा। बहसूमा कस्बे की गली मौहल्लों में खुलेआम पेट्रोल बेचा जा रहा हैया यूं कहें कि कस्बे में जगह- जगह पेट्रोल बम लगें हैं। कस्बे के भीड़- भाड़ वाले इलाके में खुलेआम पेट्रोल -डीजल बेचा जा रहा है। इससे किसी भी समय कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। कस्बे व क्षेत्र के दुकानदार हजारों लीटर अवैध पेट्रोल का अवैध भंडारण किए हुए हैं।ऐसे में क्षेत्र में कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।यह गैर कानूनी तो है ही मिलावट का भी धंधा खूब फलफूल रहा है। बोतलों में बंद सड़क किनारे खुले में रखे पेट्रोल बेहद घातक साबित हो सकते हैं।छोटी सी लापरवाही से तबाही मच सकती है।खास बात यह है कि इसकी जानकारी जिम्मेदारों को भी है। लेकिन बावजूद अनदेखा किया जा रहा है। लोगों ने इस अवैध कारोबार की शिकायत भी की है, लेकिन प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।

प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार

खुलेआम सड़क पर बिक रहें मौत के इंतजाम से प्रशासन अनजान नहीं है। पुलिस व अन्य प्रशासनिक अधिकारी इन रास्तों से गुजरते ही हैं जहां दुकानों के सामने पेट्रोल से भरी बोतलें रखी रहती है । वही पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि वह इस पर नियंत्रण नहीं कर सकते यह प्रशासन का काम है।
कार्यवाही के लिए टीम भेजेंगे
एसडीएम अखिलेश यादव ने कहा कि खुले में पेट्रोल बिक रहा है । मामला संज्ञान में नहीं है। और यह गंभीर बात है जल्द ही छापेमारी की जाएगी और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।