
बागपत। मेरठ गाजियाबाद विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य के द्विवार्षिक निर्वाचन 2022 के मतदान के लिए जनपद के आठ मतदान केंद्रों पर आज सुबह 8:00 बजे से अपराहन 4:00 बजे तक मतदान हुआ। जिस पर जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी राजकमल यादव व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन सभी मतदान केंद्रों पर भ्रमण शील रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। जनपद में आज एमएलसी के निर्वाचन में शांतिपूर्ण जनपद में 96.48 प्रतिशत मतदान हुआ ।
विश्व बंधु शास्त्री


