हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड में शिक्षा के नाम पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बच्चो को पढ़ने की जगह बच्चों से उठवाई जा रही हैं चावल की बोरियां। चावल की बोरी को स्कूल के अंदर बने रसोई घर मे ले जाते हुए छात्रों का एक वीडियो कैमरे में कैद हुआ है। जिसमे स्कूली छात्र 50 किलो की एक चावल की बोरी को उठाते हुए नज़र आ रहे है। वही छात्रों ने कैमरे पर बताया की टीचर के कहने पर ही उन्होंने चावल की बोरिया उठाई है। ये सारा मामला जनपद हापुड के सिविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय लुखराडा का बताया जा रहा है। वही हापुड बीएसए अर्चना गुप्ता का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। इस मामले की जांच उन्होंने खण्ड शिक्षा अधिकारी को सोपी है जल्द जी पूरे मामले की जांच कराकर दोषी टीचर के खिलाफ उचित करवाई की जाएगी।
