हापुड़ सीएम्ओ सुनील कुमार त्यागी का बहादुरगढ़ क्षेत्र में औचक निरीक्षण में भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर को किया सील

हापुड़। जनपद हापुड़ मे आपको बताते चलें कि जनपद हापुड़ के सीएमओ सुनील कुमार त्यागी रविवार को बहादुरगढ़ पी एच सी को देखने निकले थे जहां सेहल चौराहे बहादुरगढ़ कस्बा जहां उनकी नजर भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर में पड़ी तत्काल ही सेंटर में प्रवेश किया जहां पर अल्ट्रासाउंड मशीन पर कोई अन्य व्यक्ति बैठा था जिससे पूछा कि डाक्टर साहब कहां हैं तो वह मौके से फरार हो गया,वहीं सीएम्ओ सुनील कुमार त्यागी ने बहादुरगढ़ पुलिस को सूचना दी मौके पर बहादुरगढ़ कस्बा चौकी प्रभारी एसआई सुमित तोमर मय पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और अल्ट्रासाउंड मशीन को सील करते हुए तीन रजिस्टर एक लैपटॉप एक जैल एक क्रोप आदि बरामद करते हुए सील की कार्रवाई की, अल्ट्रासाउंड सैंटर का रजिस्ट्रेशन मौके पर नहीं पाया और न ही डाक्टर मौजूद जबकि मशीन पर कोई ट्रैनर बैठा था जो उन्हें देखते ही मौके से फरार हो गया। सील की कार्रवाई की गई है।
अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुचारू है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *