शिवराज ने की जबलपुर संभाग में यूरिया की आपूर्ति के संबंध में लगातार दूसरे दिन बैठक

शिवराज ने की जबलपुर संभाग में यूरिया की आपूर्ति के संबंध में लगातार दूसरे दिन बैठक

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर संभाग में यूरिया की आपूर्ति को लेकर आज लगातार दूसरे दिन बैठक कर कल की बैठक में दिए गए निर्देशों के बारे में जानकारी ली।
श्री चौहान ने अधिकारियों से पूछा कि कल जो बैठक में तय किया गया था, उस पर क्या-क्या कार्रवाई हुई। प्रदेश सरकार ने जो तय किया था कि 70 प्रतिशत मार्कफेड के पास और फिर सहकारी समिति के माध्यम से किसानों को मिलेगा, 30 प्रतिशत निजी क्षेत्रों को जाना था। इसका उल्लंघन करने में जवाबदेह कौन है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने निजी लोगों को ज्यादा दिया, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
इस पर जबलपुर संभागायुक्त ने बताया कि दो स्तर पर कार्रवाई हुई है। पहले स्तर पर तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है, जिनके नाम द्वारिका गुप्ता, जयप्रकाश सिंह और राजेंद्र चौधरी हैं।
बैठक में बताया गया कि द्वारिका गुप्ता बिलासपुर का ट्रांसपोर्टर है। आरोपी के तीन ठिकानों पर छापामारी की है, वह फरार है। असिस्टेंट शुभम से पूछताछ की जा रही है। भोपाल के जयप्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है। प्राथमिकी में नोएडा के राजेंद्र सिंह का नाम है, लेकिन आरोपी की संलिप्तता नजर नहीं आ रही। ऐसे में आरोपी के असिस्टेंट आरके चोपड़ा से पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि दूसरे स्तर पर छापेमारी में अभी दो गोदाम में 129 मीट्रिक टन खाद मिला है, शेष के लिए कार्रवाई जारी है।
मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं है। शेष लोगों को भी जल्दी पकड़ें। कठोर कार्रवाई कर ऐसे लोगों को निर्मूल करें।
श्री चौहान ने कहा कि जिन जिलों में खाद की जरूरत है, उनमें खाद की कमी न हो। एडवांस लिफ्टिंग हो और सभी जिलों की समीक्षा कर बताया जाए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *