मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली द्वारा प्रमाणित सामाजिक संगठन नागरिक अधिकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह उत्तर प्रदेश, जिला अध्यक्ष पवन कुमार राणा एडवोकेट, व सदस्यों द्वारा ग्राम बसी, वैली ,नसीरपुर ,रियावली नगला, भनवाड़ा ,खादर मंडावली क्षतिग्रस्त मार्ग को अति शीघ्र बनवाने के संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। नागरिक अधिकार मंच परिवार द्वारा बताई गई समस्याओं को जिलाधिकारी महोदय ने सुन तत्काल कार्यवाही करते हुए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मुजफ्फरनगर से वार्तालाप कर आश्वासन दिया कि 15 दिन के अंदर बसी, वैली, नसीरपुर, रियावली नगला, भनवाड़ा , खादर मंडावली क्षतिग्रस्त मार्ग को बनवाने हेतु कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

