बहसूमा। बहसूमा क्षेत्र के सैफपुर फिरोजपुर महादेव मंदिर में रखे दानपात्र का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी कर ली।घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।बता दें कि बुधवार को चोरों ने मंदिर में रखे दानपात्र में चोरी कर ली। जिसकी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बुधवार को एक युवक मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के बहाने से घुसा और काफी देर मंदिर से बाहर नहीं आया तो मंदिर के पुजारी ने अंदर मंदिर में जाकर देखा तो युवक दानपात्र के पास खड़ा था शक होने पर मंदिर में लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज देखी गई। एक चोर दानपात्र में चोरी करते हुए दिखा जबकि एक चोर बाहर खड़ा होकर पहरेदारी करता रहा। कार्यवाहक थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह का कहना है कि मंदिर में चोरी की कोई तहरीर नहीं आई है अगर तहरीर आती है तो कार्यवाही की जाएगी।

