हस्तिनापुर। हस्तिनापुर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता लगातार अवैध मजार का विरोध कर रहे हैं इस संबंध में बुधवार को एसडीएम व सीओ को ज्ञापन भी सौंपा था । हस्तिनापुर में महाभारत कालीन पांडव टीला उल्टा खेडा पर मजार स्थापित करने को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। जिसको लेकर सभी कार्यकर्ता थाना प्रभारी से मिले थे और मजार पर पहुंचकर भी विरोध जताया था ।वरिष्ठ अफसर भी यहां पर पहुंचे थे। बुधवार की शाम के समय एसडीएम व सीओ ने भी एएसआई कार्यालय पहुंचकर जानकारी जुटाई थी। बता दें कि पांडव टीला भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अंतर्गत संरक्षित क्षेत्र है। जिस पर किसी भी तरह की क्रियाकलाप प्रतिबंधित है। लेकिन यहां अवैध मजार बना दी गई पूर्व में अभी यहां पर खुदाई चली थी पुरातत्व विभाग के अंतर्गत आता है और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुरातत्व विभाग पर मिलीभगत का आरोप लगाया और कहा कि यदि यह अवैध निर्माण नहीं हटाया गया तो विश्व हिंदू परिषद बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगा। एसडीएम अखिलेश यादव ने बताया कि ये जो मजार का मामला चल रहा है मौके पर पहुंचकर हमने इसकी छानबीन की तो वहां पर हमें एक व्यक्ति मिला हमने पूछा कि यह किसके कहने पर आपने मजार निर्माण कराया है। उस व्यक्ति ने कहा कि मैं इसे हटा दूंगा और अगले दिन व्यक्ति वहां से गायब ही हो गया अब तक उस व्यक्ति का कुछ पता नहीं चला है पुरातत्व विभाग द्वारा एफ आई आर कर करवाई गई है वही जिंदा मुर्गा व शराब लेकर मजार पर दूर-दूर से पहुंचे लोगों को पूछे जाने पर किसी को कुछ पता नहीं और बताया कि मुझे तो उसने बताया था इस तरह ही एक दूसरे पर बात टाल दी पुरातत्व विभाग द्वारा मैं गेट बंद व गार्ड की ड्यूटी होने के बावजूद भी चारों तरफ से बंद करने के बावजूद भी शिर्डी से चढ़कर पहुंच रहे हैं लोग विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जमकर विरोध किया और हंगामा करते हुऊ कहा कि यह जो अवैध मजार का निर्माण हुआ है पुरातत्व विभाग की मिलीभगत से हुआ है चारों तरफ से वेरीगेटेड होने पर भी किसी भी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं है। सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती है उसके बावजूद भी अवैध निर्माण हुआ पवन और कलवा हिंदू देवी देवताओं के नाम के बोर्ड अवैध मजार में लगाए हुए हैं ताकि हिंदू भाइयों को आपस में ही लड़वाया जा सके अमित कुमार ढाका ,महेश आर्य, हरीश छाबड़ा, विकास कश्यप आदि बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को समय दिया है कि यदि 2 दिन के अंदर अवैध मजार को नहीं हटाया गया तो विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

