राज्यमंत्री केपी मलिक ने शिक्षकों का बढ़ाया हौसला

बागपत। नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन धूम मानिकपुर में शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश कृष्णपाल मलिक ने मुख्य अतिथि व बागपत के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान ने विशिष्ट अतिथि के रुप में शिरकत की। उनका यहां पहुंचने पर कॉलेज मैनेजमेंट द्वारा सम्मान किया गया। महाविद्यालय नोएडा के चेयरमैन डॉ सुशील राजपूत, युद्धवीर सिंह चौहान, वाइस चेयरमैन नोएडा कालिज ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन ने सभी शिक्षकों का शॉल ओढ़ाकर व एक-एक कप तथा एक-एक सम्मान प्रतीक भेंट कर सम्मान किया और उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में लगभग 46 स्कूलो के शिक्षकों, प्राचार्य व प्रबन्धक ने भागीदारी की। इस मौके पर विनोद त्यागी सदस्य कार्यकारिणी भाजपा उत्तर प्रदेश, धर्मेन्द्र शर्मा उपाध्यक्ष भाजपा, सुरेन्द्र सिंह चौहान विभाग सम्पर्क प्रमुख नोएडा, डॉ अनिल त्यागी सहसम्पर्क प्रमुख गौतमबुद्ध नगर, मानसिंह प्रधान, अनिल कुमार प्रबन्धक ब्लु डायमंड स्कूल, राजेन्द्र चौहान महासचिव उत्तर प्रदेश पब्लिक स्कूल एसोसिएशन, हरवेन्द्र चौहान मोडर्न स्कूल, मौजीराम नागर, इन्द्रजीत प्राचार्य, अमरेश प्राचार्या, डॉ नितिन त्यागी सहायक प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय बादलपुर, डॉ आरपी शर्मा होली चाइल्ड स्कूल दादरी, धर्मेन्द्र शर्मा, अरविन्द शर्मा, टीकाराम शर्मा आदि उपस्थित हुए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *