नेत्रों के बिना जीवन अधूरा है, नेत्रदान के लिए समाज को जागरूक करें-प्रवेश कुमार, 

डीएवी पब्लिक स्कूल बागपत में नेत्रदान जागरूकता पखवाड़े के अंतर्गत नेत्रदान पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें 13 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक मंडल ने पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तानिया सिंगल एवं द्वितीय स्थान ज्योतसा ने प्राप्त किया किया स्लोगन राइटिंग में प्रथम स्थान वैष्णवी एवं द्वितीय स्थान खुशी सिंगल ने प्राप्त किया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार कुमार ने कहा नेत्रों के बिना मानव का जीवन अधूरा है इसलिए हमें सबको मिलकर नेत्रदान के लिए समाज को जागरूक करने का प्रयास करना चाहिए। जिला का निवारण समिति के चेयरमैन एवं रेडक्रॉस समिति बागपत के सचिव अभिमन्यु गुप्ता ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा आप सब समाज को नेत्रदान के प्रति जागरूक करने में विशेष भूमिका निभा सकते हैं लायंस क्लब के सचिव लॉयन पंकज गुप्ता ने बताया कि जियालाल प्रेमवती मेमोरियल सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह, सुशीला शर्मा, आशा शर्मा, दिनेश दत्त का सहयोग रहा विद्यालय की प्रार्थना सभा में सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *