शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किये जाने हेतु अपर आयुक्त की अध्यक्षता में हुयी बैठक

मेरठ। आयुक्त कार्यालय सभागार में अपर आयुक्त चैत्रा वी0 की अध्यक्षता में शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किये जाने हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अपर आयुक्त द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाये जाने हेतु संबंधित अधिकारियो से विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में नगर निगम के अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अभियान चलाकर डिवाईडर कट को बंद कराना सुनिश्चित किया जाये। हापुड अड्डे, मेडिकल कालेज जैसे अधिक टैªफिक आवागमन वाले स्थानो पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाये एवं शहर के मुख्य मार्गों व चैराहो पर साफ-सफाई एवं सौन्दर्यीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये तथा निर्माणाधीन मैट्रो स्टेशन के आसपास पार्किग व्यवस्था हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाये।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात जितेन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *