भारत विकास परिषद ‘संकल्प’ परिवार ने संस्कृति सप्ताह समारोह के अंतर्गत हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

संस्कृति सप्ताह समारोह के अंतर्गत भारत विकास परिषद ‘संकल्प’ परिवार ने नगर के (6) नामचीन विद्यालयो में देश की अनेका-अनेक विभूतियों को प्रस्तुत किया गया। जिसमें गोस्वामी तुलसीदास जी , स्वामी विवेकानंद जी , संत कबीर दास जी, गुरु तेग बहादुर जी ,भक्त सूरदास जी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की कहानी को दिखाया गया। इसके साथ ही निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया l

नगर के छ: विद्यालयों में भगवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, एम जी पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड, लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी, जे वी पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड,आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में प्रोग्राम प्रस्तुत किए गए।

‘संकल्प’ परिवार द्वारा प्रत्येक स्कूल के श्रेष्ठ तीन लेखों के विजेताओं प्रथम-द्वितीय-तृतीय को पुरस्कार देकर विद्यालय परिसर में ही सम्मानित किया जाएगा l

कार्यक्रम में अनुज महेश्वरी, सीए अश्वनी वर्मा, डॉ अजय गर्ग, अशोक कुमार गर्ग, अवनीश गोयल, एडवोकेट संदीप दास, कुलदीप गुप्ता, श्रीमती गीता तायल, श्रीमती प्रीति गोयल श्रीमती रागिनी गर्ग आदि का विशेष सहयोग रहा l

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *