मुज़फ्फरनगर(अमित गोयल )। भोकरहेड़ी के मोहल्ला नई बस्ती में साजिद मलिक के घर पहुँचे मीराँपुर विधायक चन्दन चौहान ने पीड़ित छात्र सुहैल के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की व पीड़ित परिवार को न्याय का आश्वासन दिया।

बीते 1 सितम्बर को भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी में स्थित इन्टरकॉलिज में अध्ययनरत 8 वीं कक्षा के छात्र सुहैल के साथ शिक्षक द्वारा मारपीट के बाद हंगामा खड़ा हो गया था। 2 सितम्बर की सुबह छात्रों ने कॉलिज कॉलिज के सामने धरना प्रदर्शन कर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की माँग की थी। आरोपी शिक्षक को प्रबन्धन द्वारा निलम्बित कर कार्रवाई की गई तो भोपा थाना पर भी शिक्षक के खिलाफ NCR में मामला दर्ज किया गया। पीडित परिवार को न्याय दिलाने को लेकर बसपा नेताओ व भीम आर्मी संगठन द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। वहीँ आज मंगलवार की देर शाम पीड़ित छात्र के घर पहुँचे विधायक चन्दन चौहान ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने व हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया है।
