भारतीय किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पवार ने जमकर किसानों की पैरवी करते हुए धरना दिया

पुरकाजी। पुरकाजी ब्लॉक पर किसानों ने जबरदस्त प्रदर्शन कर धरना दिया जहां भारतीय किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पवार ने जमकर किसानों की पैरवी करते हुए धरना दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार किसान सेना के राष्ट्रीय सगठन मंत्री मोहम्मद शमी व जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद राशिद कुरैशी के संचालन में भारतीय किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पवार ने कहा की एमएसपी पर सरकार को गारटी कानून बनाना चाहिए जहां पूरे प्रदेश में बिजली विभाग द्वारा किसानों वह जनता का जबरदस्त उत्पीड़न किया जा रहा है मीटर लगाने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है इस समय पशु में जबरदस्त बीमारी फैली हुई है जिस पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है किसान आवारा पशुओं से परेशान ने पूरी फसल नष्ट की जा रही है आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजना चाहिए किसानों को सरकार को बिल्कुल मुफ्त बिजली देनी चाहिए वह सरकार अपने वादे पर आकर जनता को आधे रेट पर प्रदेश में बिजली दे इन्हीं मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से आज खंड विकास अधिकारी रंजीत कुमार को ज्ञापन दिया इससे पहले भारतीय किसान यूनियन किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पवार का जोरदार स्वागत किया गया दर्जनों गाड़ियों के साथ खंड विकास कार्यालय पर पहुंचे जहां एक पंचायत का आयोजन किया गया जोरदार हो रही पंचायत से मौजूद कुछ कर्मचारी वहां से खिसक लिए क्योंकि किसान सेना के नेता खंड विकास कार्यालय पर तालाबंदी करना चाहते थे आनन-फानन में वहां अधिकारी को बुलाया गया और फिर ज्ञापन देकर मामले को निपटाया गया इस मौके पर किसान यूनियन किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पवार राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शमी, सूरज पंडित , ठाकुर चेतन चौहान, गौरव यादव जिला अध्यक्ष मोहम्मद मुरसलीन, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद राशिद मोहम्मद साजिद इस्तखार खान, अशोक ठाकुर डॉक्टर नरेश चौधरी हैदर गुड्डू सत्तार ठेकेदार पवन गयूर संजय खान गुलशेर शहीद आलम के अतिरिक्त कई लोगों ने पंचायत को संबोधित किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *