गांव भंगेला में पैक्स जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गांव भंगेला में सहकार भारती के जिला संयोजक (पैक्स प्रकोष्ठ) श्री भगवानदास सिंह सरपंच के आवास पर पैक्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें राष्ट्रीय प्रमुख श्री राजदत्तपांडे जी मुख्य अतिथि एवं प्रदेश संयोजक श्री जयवीर सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि रहे । दोनों अधिकारियों ने पैक्स के विकास एवं उन्नयन पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जिला सहकारी बैंक के सभापति श्री सत्यपाल सिंह, पूर्व सभापति श्री अशोक कुमार सिंह, पी सी एफ के संचालक श्री विनोद जैन, डी सी डी एफ के सचिव श्री सुभाष सिंह ने सहकारिता एवं पैक्स के विकास के सम्बंध में अपने विचार रखते हुए अनेक सुझाव दिए व आमजन को सकारात्मकता के साथ पैक्स से जुड़ने हेतु प्रेरित किया। पैक्स सभापतिगणो मे श्री बारूसिंह उर्फ सन्दलसिंह, श्री यशपाल सिंह, श्री नरेश कुमार, श्री महिपाल सिंह, श्री मनोज कुमार, पूर्व सहायक विकास अधिकारी कोऑपरेटिव श्री बालेश्वर सिंह, पूर्व एमडी श्री रमेश चंद पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य अमित कुमार एवं अनेक ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र के काफी गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित हुए। सभी ने अपने अपने विचार रखे। प्रदेश संयोजक के द्वारा श्री भगवानदास सरपंच की जिलाध्यक्ष तथा श्री बारूसिंह की सह संयोजक नियुक्ति की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन श्री विनय कुमार एमडी ने किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *